India News (इंडिया न्यूज़), Actor Sanjay Mishra: बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा ने शुक्रवार को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। संजय मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी हॉल में बैठकर “ॐ नमः शिवाय” का जाप किया।

“महाकाल से फिर मिलने की इच्छा”

संजय मिश्रा ने बताया कि वे इन दिनों भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन करने का संकल्प लिया और उज्जैन पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, “मैं पहले भी तीन बार महाकाल के दरबार में आ चुका हूं और एक बार फिर आने की इच्छा है।”

बॉलीवुड सितारों का बढ़ रहा आकर्षण

महाकालेश्वर मंदिर में बॉलीवुड कलाकारों और मशहूर हस्तियों का आना लगातार बढ़ रहा है। महाकाल लोक के भव्य निर्माण के बाद मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में उल्लेखनीय इजाफा हुआ है। पंडित राम गुरु के अनुसार, “महाकाल के दरबार में जो एक बार आता है, वह बार-बार आने की इच्छा रखता है।” यही कारण है कि महाकाल के दर्शन के लिए वीआईपी मूवमेंट भी तेजी से बढ़ रहा है।

Budget 2025: मोदी 3.0 बजट में मिडिल क्लास को बड़ा तोहफा | Nirmala Sitharaman | India News

शुक्रवार को भव्य दर्शन

31 जनवरी (शुक्रवार) को भगवान महाकाल ने अपने भक्तों को  निराकार से साकार रूप में दर्शन दिए। हर दिन हजारों भक्त महाकाल के दिव्य दर्शन के लिए कतार में खड़े रहते हैं और उनके मनमोहक स्वरूप को निहारकर खुद को धन्य मानते हैं।

महाकाल के दरबार में बढ़ती आस्था

महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। महाकाल लोक बनने के बाद सिर्फ आम भक्त ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड और अन्य क्षेत्रों की हस्तियां भी यहां बार-बार आ रही हैं। संजय मिश्रा भी महाकाल के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा व्यक्त कर चुके हैं और जल्द ही फिर आने की बात कही है। भगवान महाकाल की अनंत कृपा से भक्तों का यह सैलाब निरंतर बढ़ता ही जा रहा है!