India News (इंडिया न्यूज़),Ambulance Accident: MP के सिवनी जिले में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एंबुलेंस पलटने से 4 लोगों की मृत्यु हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। आपको बता दें कि मृतकों की पहचान 35 साल प्रतिमा शाह, 4 साल प्रिंस शाह, 36 साल मुकेश शाह और 40 साल सुनील शाह के रूप में हुई है। एंबुलेंस आंध्र प्रदेश के कुरनूल से बिहार जा रही थी। हादसा धूमा थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर-नागपुर राजमार्ग पर हुआ।

एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी

आपको बता दें कि SDOP अपूर्वा भलावी ने कहा, ‘‘एंबुलेंस 18 साल घायल अनीश शाह को कुरनूल से पैतृक स्थान ले जा रही थी। अनीश शाह का पैतृक जिला बिहार का पश्चिमी चंपारण है। एंबुलेंस में 2 चालक और घायल व्यक्ति के 6 रिश्तेदार सवार थे।रास्ते में पैदल यात्री रंगलाल कुलस्ते को एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी।

उपचार करने में लग गये

टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस खंभे से जोरदार टकराकर पलट गई.’’ भीषण रोड दुर्घटना में 1 महिला और 1 बच्चे समेत 4 लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गयी और 5 अन्य घायल हो गये। घायल 5 लोगों को हाईवे पेट्रोलिंग दल और पुलिस बल की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।डॉक्टर घायलों का उपचार करने में लग गये हैं।

सांसद राजकुमार रोत की कार का एक्सीडेंट, अनियंत्रित हुई गड्ढे में पलटी ; जानिए कैसे हुआ हादसा?