India News (इंडिया न्यूज), Anu Kapoor meets CM Mohan Yadav:अनुभवी अभिनेता अन्नू कपूर ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने भारतीय संस्कृति की गहराई और विविधता पर विस्तार से चर्चा की। ‘जॉली एलएलबी 2’ फेम अभिनेता अन्नू कपूर ने सीएम का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। अभिनेता इन दिनों भोपाल में अपने विशेष ‘अंताक्षरी’ शो के लिए आए हुए हैं। मुलाकात के दौरान सीएम मोहन यादव ने अन्नू कपूर को उनके आगामी शो के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके जवाब में अभिनेता ने हिंदू धर्मग्रंथ के प्रसिद्ध ‘शिव तांडव स्तोत्र’ का पाठ कर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
भारतीय संस्कृति और भाषा पर विचार
दोनों ने भारत की सांस्कृतिक विविधता और भाषा के महत्व पर जोर देते हुए कहा, “हमारा देश विविधताओं में एकता की पहचान है। हमारे राष्ट्रीय ध्वज को देखना चाहिए, जो हमारी आन, बान और शान है।” सीएम मोहन यादव ने हिंदी और संस्कृत के महत्व पर बात करते हुए कहा, “हिंदी हमारी समृद्ध भाषा है, जो संस्कृत की बेटी है। हमें अपनी भाषाओं पर गर्व करना चाहिए।”
समय रैना ने डिलीट किए India’s Got Latent के सारे एपिसोड, कहा-ये सब…
‘अंताक्षरी’ शो में बढ़ेगा उत्साह
बहुप्रतीक्षित अंताक्षरी शो में अन्नू कपूर और कुमार एक विशेष संगीत समारोह में हिस्सा लेंगे। अन्नू कपूर अपने बेहतरीन होस्टिंग और संगीत ज्ञान के लिए जाने जाते हैं। उनके शामिल होने से शो के प्रति दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है।
अन्नू कपूर का बहुआयामी व्यक्तित्व
अन्नू कपूर अपनी बहुमुखी अभिनय प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदारों से दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी है। कॉमेडी हो या विलेन का किरदार, हर रोल में उनका अंदाज अलग नजर आता है। इसके अलावा, वे एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और कई रेडियो व टीवी शो होस्ट कर चुके हैं। अन्नू कपूर का भोपाल दौरा न केवल उनके शो के लिए उत्सुकता बढ़ा रहा है, बल्कि उनकी सांस्कृतिक समझ का भी एक उदाहरण पेश कर रहा है।