India News (इंडिया न्यूज़),Ujjain Crime News: उज्जैन के आश्रम में काम करने वाली 1 सेविका ने 2 चोरों से हाथ मिला लिया और आश्रम की सारी गुप्त बातें चोरों को बता दी। इसके बाद चोरों ने बड़ी ही चालाकी से 22 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने इंदौर के दोनों चोरों को सेविका के साथ गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उज्जैन SP प्रदीप शर्मा ने कहा कि महाकाल थाना क्षेत्र में उजाड़ खेड़ा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने आश्रम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

गिऱफ्तार कर लिया

आपको बता दें कि योग माया आश्रम में हुई चोरी की वारदात के मामले में पुलिस ने जब तकनीकी साक्ष्य खंगाले तो बड़े ही रहस्य में ढंग से खुलासा हुआ। इस मामले में आश्रम में काम करने वाली सेविका कुसुम को गिऱफ्तार कर लिया गया। उसने कहा कि वह मूल रूप से इंदौर की रहने वाली है और उसके संपर्क में महेंद्र सिंह पिता देवी सिंह पवार निवासी सर्वहारा नगर इंदौर और फेजल पिता शकील खान निवासी अजय बाग कॉलोनी इंदौर आए। दोनों के जरिए से उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।

दोनों आरोपियों को खोज निकाला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों आरोपी चोरी की वारदात के दौरान 1 मोबाइल फोन भी चुरा कर ले गए थे। चोरी के मोबाइल से पुलिस ने दोनों आरोपियों को खोज निकाला। सेविका कुसुम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया 22 लाख का माल भी बरामद किया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि आश्रम से चोरी गए कुछ माल की रिपोर्ट आश्रम संचालिका दर्ज नहीं कराई थी। बावजूद इसके पुलिस ने पूरा माल बरामद कर लिया।

IPL से पहले राजस्थान का मास्टर प्लान हुआ लीक? 13 साल के लड़के से ये काम करवाएंगे गुरु द्रविड़