India News (इंडिया न्यूज),Assembly Bypolls Election 2024 Date Live: उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में खाली पड़ी 19 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों का ऐलान आज होने की संभावना है। चुनाव आयोग आज दोपहर 3:30 बजे इन सीटों के लिए उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। इन उपचुनावों में उत्तर प्रदेश से 10, राजस्थान से 7 और मध्य प्रदेश से 2 सीटें शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की 10 सीटें राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि इन सीटों के परिणाम आगामी विधानसभा चुनावों में बड़े राजनीतिक दलों की स्थिति पर प्रभाव डाल सकते हैं। राजस्थान में भी 7 सीटों पर चुनाव होने हैं, जो राज्य की सियासी तस्वीर में बदलाव ला सकती हैं। मध्य प्रदेश की दो सीटें भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं, जहां दोनों प्रमुख दलों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।
MP By Election News: एमपी उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, बुधनी और विजयपुर सीट के लिए नाम तय