India News (इंडिया न्यूज), Bhopal Crime News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पिंजरे में रखे 35 कबूतरों को चोर ले उड़े। बदमाश इतने शातिर थे कि दो मंजिला मकान के पिंजर में रखे कबूतरों को ले फड़े। चोरी किए गए कबूतरों में वो कबूतर भी शामिल थे, जिन्होंने उड़ान स्पर्धा में 11 घंटे 50 मिनट की लगातार उड़ान भरकर पहला स्थान हासिल किया था।

दुनिया के सबसे बड़े मेट्रो नेटवर्क में अब भारत का भी नाम शामिल

पिंजरा समेत कबूतर गायह

रात 2:30 बजे कबूतरों के मालिक जुनैद ने कबूतर को दाना-पानी देकर वीडियो बनाया। सुबह उठकर जब कबूतर को देखने पहुंचा तो पिंजरा समेत कबूतर गायब थे। भोपाल शहर में लगने वाले पक्षियों के बाजार में भी जुनैद ने कबूतरों को जाकर देखा, लेकिन कबूतरों का कहीं पता नहीं लगा।

Rubina Dilaik: अब शहर की बजाय हिमाचल के गांव में रहेंगी अभिनेत्री रुबीना दिलैक की बेटियां, जानिए क्या है इस फैसले की वजह?

जांच में जुटी पुलिस

कबूतर चोरी मामले में सूचना मिलने पर भोपाल पुलिस मौके पर पहुंची मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला भोपाल के गौतम नगर का बताया जा रहा है। यह एक मकान के दूसरी मंजिल की छत पर 35 कबूतरों का पिंजरे लगाया हुआ था। पिंजरे में वो भी कबतर थे, जिन्होंने उड़ान स्पर्धा में 11 घंटे 50 मिनट की लगातार उड़ान भरकर पहला स्थान हासिल किया था।

राजस्थान के थाने में सिपाही ने हेड कांस्टेबल के सर पर मारा जोरदार हथौड़ा, किस बात पर हुआ था विवाद जानें? 

पक्षियों के बाजार में भी नहीं मिले कबूतर

कबूतरों के मालिक ने पुलिस को बताया कि रात 2:30 बजे उसने कबूतर को दाना-पानी देकर वीडियो बनाया था और जब सुबह उठकर जुनैद देखने पहुंचा तो पिंजरा समेत कबूतर गायब था। भोपाल शहर में लगने वाले पक्षियों के बाजार में भी जुनैद ने कबूतरों को जाकर देखा, लेकिन कबूतर नहीं मिले।