India News (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में चिकनगुनिया का  कहर देखने को मिल रहा है। यहां  2 दिन में चिकनगुनिया के 70 से ज्यादा मरीज शहर के पुष्कर कॉलोनी और डीडी नगर में मिले  हैं।

मरीजों की संख्या 308 पहुंच…

ग्वालियर में चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों की संख्या 308 पहुंच गई है। वहीं, लगातार मामले भी सामने आ रहे हैं। मरीजों के हाथ-पैरों में दर्द के साथ ही शरीर पर छाले भी हो रहे हैं। जांच में चिकनगुनिया से संक्रमण की बात सामने आ रही है। ग्वालियर में चिकनगुनिया लोगों के लिए दहशत का सबब बन गया है। ग्वालियर में चिकनगुनिया से एक रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई है, जबकि अब तक चिकनगुनिया के 300 मरीज मिल चुके हैं।

कैंप लगाकर लोगों के ब्लड सैंपल

ग्वालियर में दीनदयाल नगर, पुष्कर कॉलोनी चिकनगुनिया का हॉट स्पॉट बन गया है। इस इलाके में पिछले एक सप्ताह से चिकनगुनिया के मरीज तेजी से मिल रहे हैं। यहां पिछले 3 दिन में 100 से ज्यादा चिकनगुनिया के मरीज मिल चुके हैं। यही वजह है कि जिला प्रशासन, निगम और स्वास्थ्य विभाग ने यहां कैंप लगा दिए हैं। पार्क में कैंप लगाकर लोगों के ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं।

ये हैं भारत के एकमात्र मुस्लिम मुख्यमंत्री, इन 4 राज्यों में चल रहा ब्राह्मण राज, 2 का भगवान से उठ चुका है भरोसा

मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया तो सरकार तक जाएगी  रिपोर्ट , प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल में शुरू होगी नई व्यवस्था