India News (इंडिया न्यूज़),CM Mohan Yadav Meeting: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आगामी विक्रमोत्सव-2025 और विक्रम व्यापार मेले के आयोजन को लेकर अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। यह बैठक उज्जैन के स्मार्ट सिटी ऑफिस में आयोजित हुई, जहां सीएम ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए मेले के महत्व पर जोर दिया।

व्यापारिक, धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से मिलेगी मजबूती

सीएम मोहन यादव ने कहा कि विक्रम व्यापार मेला न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि राज्य को धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उज्जैन को मूर्तिशिल्प का प्रमुख केंद्र बनाने के लिए एक प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए।

MP Crime News: कैलारस में लोकायुक्त ने मारा छापा, पटवारी ब्रजेश त्यागी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार, सहयोगी की तलाश जारी

कलेक्टर ने दी तैयारियों की जानकारी

बैठक में उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने पिछले साल आयोजित मेले की जानकारी देते हुए एक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस बार विक्रम व्यापार मेले का आयोजन सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया जाएगा। बैठक में प्रस्तावित लेआउट, दुकानों की व्यवस्था और अन्य तैयारियों पर चर्चा की गई।

धार्मिक पर्यटन और निवेश पर होगा फोकस

सीएम ने इस बार मेले में ऑटो एक्सपो और धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला ऐसा मंच बने जहां निवेशक अपनी भागीदारी बढ़ाएं और प्रदेश में पर्यटन के क्षेत्र को नई ऊंचाई मिले। राज्य सरकार सम्राट विक्रमादित्य के न्याय परंपरा और विक्रम संवत प्रवर्तन की स्मृति में भव्य आयोजन करेगी। इस दौरान यूनिवर्सिटी में सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे, जो प्रदेश के सांस्कृतिक और व्यापारिक महत्व को और प्रबल बनाएंगे।

Delhi Assembly Election 2025: चुनाव से पहले जमकर हो रही बयानबाजी! अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी पर साधा निशाना