India News (इंडिया न्यूज), Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 साल बाद ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भाजपा ने दिल्ली में सत्ता पर वापसी कर ली है। सबसे ज्यादा चर्चा में नई दिल्ली सीट रही, जहां भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की।

MP से प्रवेश वर्मा का खास रिश्ता

प्रवेश वर्मा का मध्य प्रदेश के धार जिले से खास रिश्ता है। वे धार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा के दामाद हैं। उनकी सास नीना वर्मा धार से विधायक हैं। इस रिश्ते की वजह से धार जिले में भी इस जीत का जश्न अलग ही अंदाज में मनाया जा रहा है। धार के भाजपा कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं और प्रवेश वर्मा की जीत को अपनी भी सफलता मान रहे हैं।

केजरीवाल को लगा इस ‘द्रौपदी’ का श्राप, 9 महीने में मिला न्याय तो चीख पड़ी ये महिला

खुलकर सभी ने कुइया चुनाव प्रचार

दिल्ली चुनाव में प्रवेश वर्मा की जीत के लिए विक्रम वर्मा और नीना वर्मा ने भी खुलकर चुनाव प्रचार किया। धार के कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया और नई दिल्ली सीट से जीत सुनिश्चित करने में योगदान दिया। नतीजे आने के बाद धार जिले के बदनावर में कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

रचा नया इतिहास

नई दिल्ली सीट की अपनी एक खास राजनीतिक अहमियत है। इस सीट से जो भी उम्मीदवार जीतता है, उसे मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जाता है। अरविंद केजरीवाल ने 2013, 2015 और 2020 में इसी सीट से जीत दर्ज कर मुख्यमंत्री पद संभाला था। इस बार भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें हराकर नया इतिहास रच दिया।

दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री

नतीजों के बाद प्रवेश वर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिससे उनकी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी की चर्चा और तेज हो गई है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दिल्ली को अगला मुख्यमंत्री कौन मिलेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं में इस जीत से उत्साह दोगुना हो गया है।

बक्से से आ रही थीं अजीबो-गरीब आवाजें, जैसे भी खोला तो अंदर से निकली मौत, जिगरा है तभी देखें ये Video