India News(इंडिया न्यूज़),Dewas News: MP की देवास पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्रम शुरू किया है। इस अभियान के तहत लोगों ने 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। अभी भी अभियान जारी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देवास जिले में अपराधों की रोकथाम करना है। SP पुनीत गहलोद ने कहा कि यह अभियान के जरिए पूरे जिले में 275 कैमरे लगाए गए हैं।

275 नए कैमरे

आपको बता दें कि देवास SP पुनीत गहलोद ने कहा कि देवास जिले में ऑपरेशन त्रिनेत्रम के जरिए लोगों और व्यापारियों को CCTV कैमरा लगाने के लिए पुलिस द्वारा प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में लगभग 10 लाख रुपए कीमत के 275 नए कैमरे पूरे जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में स्थापित किए गए।

1 नवंबर से शुरू किया गया था

उन्होंने कहा कि कैमरा कानून व्यवस्था का पालन करने और अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए काफी महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है। कैमरा स्थापित करने के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित भी कर रहे है। इसके अलावा जो इस अभियान में आगे बढ़कर कैमरा लगा रहे हैं, उन्हें पुलिस सम्मानित भी कर रही है।यह अभियान 1 नवंबर से शुरू किया गया था।

पहले ODI, फिर T-20 और अब WTC…, कैसे क्रिकेट की दुनिया में इतिहास रच रही साउथ अफ्रीका की टीम? पाकिस्तान को रोमांचक मैच में धो डाला