India News (इंडिया न्यूज),Shivpuri: शिवपुरी  में हुई 1 दर्दनाक घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक 17 साल के पड़ोसी ने 5 साल की बच्ची को दीवार पर पटका, काटा और उसका रेप किया। 23 फरवरी को हुई इस घटना के बाद बच्ची ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टर भी उसकी हालत देख सहम गए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उस पर नाबालिग के तौर पर मुकदमा चलाया जा रहा है।

28 टांके लगाए गए

आपको बता दें कि पुलिस रिपोर्ट के अनुसार 23 फरवरी को आरोपी किशोर ने बच्ची को उसके घर की छत से एक सुनसान जगह पर बहला-फुसलाकर ले गया। यहां उसने यह घिनौना कृत्य किया। डॉक्टरों के अनुसार  बच्ची के गुप्तांग और चेहरे पर काटने के गहरे निशान थे। उसके गुप्तांगों को गंभीर नुकसान पहुंचा था। आंतरिक चोटों के कारण कोलोस्टोमी की गई और गुप्तांगों पर 28 टांके लगाए गए। जब बच्ची को अस्पताल लाया गया तब उसकी हालत बेहद गंभीर थी। डॉक्टरों ने प्रभावित हिस्सों की मरम्मत के लिए 1 जटिल ऑपरेशन किया। बच्ची अब होश में है, लेकिन घटना के बाद से उसने एक शब्द भी नहीं बोला है।

रोड पर गोली मार दी जानी चाहिए

आपको बता दें कि इस जघन्य अपराध से इलाके में गुस्सा भड़क गया है। भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शिवपुरी कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला और मांग की  अपराधी को फांसी दी जाए। पीड़िता के परिवार ने भी आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग की है। उनका कहना है कि उसे या तो फांसी दी जाए या  रोड पर गोली मार दी जानी चाहिए।