India News (इंडिया न्यूज), Farmer Demonstration: मध्य प्रदेश में इंदौर के प्रसिद्ध चोइथराम मंडी में लहसुन के दामों में गिरावट को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने मंडी में प्रदर्शन किया और इसके लिए व्यापारियों तथा बोली लगाने वालों को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप था कि व्यापारी और बोली लगाने वाले मिलकर लहसुन की कीमतों को जानबूझकर घटा रहे हैं, जिससे किसानों को अपने उत्पाद की उचित कीमत नहीं मिल रही है।

लहसुन के दामों में भारी गिरावट

किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में लहसुन के दामों में भारी गिरावट आई है, जिससे उनका नुकसान हो रहा है। पहले जहां एक क्विंटल लहसुन की कीमत 2,500 रुपये तक थी, वहीं अब यह गिरकर 1,200 से 1,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। इस गिरावट से किसान परेशान हैं, क्योंकि उनके लिए यह उत्पादन का खर्च भी पूरा करना मुश्किल हो रहा है।

इंदौर में अवैध हॉस्टल निर्माण पर जेसीबी का पंजा, नगर निगम की कड़ी कार्रवाही

मंडी में व्यापारी और बोली लगाने वाले कर रहे साजिश

किसानों का यह भी आरोप है कि मंडी में व्यापारी और बोली लगाने वाले मिलकर किचलने की साजिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि चाइना लहसुन की आर्टिफिशियल कमी और खराब गुणवत्ता के कारण भारतीय लहसुन की कीमतें प्रभावित हो रही हैं। इन चाइनीज लहसुनों को अधिक दाम पर बेचा जा रहा है, जबकि भारतीय लहसुन का दाम गिरता जा रहा है।

पारियों और बोली लगाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

किसानों ने मंडी के गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया और चेतावनी दी कि यदि इस मामले का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे और भी कड़े कदम उठाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि व्यापारियों और बोली लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही मूल्य मिल सके। किसानों का यह आंदोलन इंदौर में तात्कालिक रूप से गंभीर चर्चा का विषय बन चुका है और यह सवाल उठा रहा है कि मंडी प्रणाली में पारदर्शिता और किसानों के हित में सुधार की आवश्यकता है।

नेशनल हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से घायल