India News (इंडिया न्यूज), MP News: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के माध्यम से दिव्यांग कोटे से चयनित महिला अधिकारी प्रियंका कदम इन दिनों विवादों में घिरी हुई हैं। जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर उनके डांस के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद उनकी भर्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में, नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन ने आरोप लगाया है कि प्रियंका कदम ने गलत तरीके से दिव्यांग कोटे का लाभ उठाकर सरकारी पद हासिल किया है।

दिल्ली में बदलेगा Mohalla Clinic का नाम, अब होंगे ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’

जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद?

बता दें, प्रियंका कदम के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें वे डीजे फ्लोर पर नाचते हुए और ढोल की थाप पर डांस मूव्स करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा, कुछ वीडियो में वे दौड़ती-भागती भी दिख रही हैं। बताया गया है कि, इन वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने सवाल उठाए कि जब वह दिव्यांग कोटे से भर्ती हुई हैं, तो फिर वह बिना किसी परेशानी के डांस और दौड़ कैसे कर सकती हैं। इस मामले में, यूनियन का कहना है कि MPPSC 2022 की भर्ती प्रक्रिया में धांधली हुई है और कुछ उम्मीदवारों ने इसका गलत फायदा उठाया। संगठन ने मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि प्रियंका कदम कोटे के नियमों के अनुसार भर्ती हुई हैं या नहीं।

प्रियंका कदम का पक्ष

प्रियंका कदम ने इन आरोपों को गलत बताया है। जवाबी तौर पर उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह अपनी बीमारी के लिए दवा लेती हैं, जिससे उन्हें थोड़े समय के लिए सामान्य महसूस होता है और इसी कारण उन्होंने डांस किया। फिलहाल, इस मामले में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, पर देखा जाए तो यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि प्रियंका कदम पर लगे आरोपों में कितनी सच्चाई है। लेकिन उनके डांस वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है, और MPPSC की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठने लगे हैं।

इंसानियत की मिसाल बना ये युवा, गंदी नजर की शिकार होने वाली डांसर को दुपट्टा पहनाकर बनाया जीवनसाथी, लोग बोले- काबिले तारीफ