India News(इंडिया न्यूज),MP News: MP में भोपाल स्थित अर्जुन नगर में 13 साल बालक अर्जुन इबदे की शुक्रवार रात को मृत्यु हो गई। अर्जुन अपनी छोटी बहन को झूला झुला रहा था, इसी दौरान झूले का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे गला कसने से उसकी मृत्यु हो गई।
झूलाने लगा
आपको बता दें कि घटना के समय उसकी मां बंगलों में काम पर गई हुई थी, और पिता की 2 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो चुकी थी। अर्जुन चौथी कक्षा का छात्र था और मां की गैर-मौजूदगी में अपने छोटे भाई मयंक और बहन अंशिका की देखभाल कर रहा था। शुक्रवार रात 8 बजे जब अंशिका रोने लगी, तो अर्जुन ने उसे झूले में लिटा दिया और झूलाने लगा।
मयंक उस समय बाहर खेल रहा था
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि झूला तेजी से झूलते हुए 1 बार वापस बल खुलने पर फिर झूलने लगा, और इसी दौरान अर्जुन की गर्दन झूले के बल में फंस गई। मामा शंकर ने कहा कि खेलते समय झूले के बल में अर्जुन की गर्दन फंसने से उसकी मृत्यु हो गई। 1 पड़ोसी बच्चे ने अर्जुन को बेसुध अवस्था में देखा और तुरंत जानकारी दी। मयंक उस समय बाहर खेल रहा था। अर्जुन को फंदे से निकाला गया और उसकी मां को सूचित किया गया।