India News (इंडिया न्यूज), Global Investigative Committee: मध्यप्रदेश में 24-25 फरवरी 2025 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन भोपाल के इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय में किया जाएगा। इस समिट का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। समिट में कुल आठ प्रमुख विभागों पर चर्चा होगी, जिसमें सबसे अधिक फोकस न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी पर रहेगा। इस पर कुल 10 घंटे 30 मिनट तक चर्चा होगी।
रिन्युएबल एनर्जी पर फोकस
मध्यप्रदेश सरकार ने दो साल पहले 2022 में रिन्युएबल एनर्जी पॉलिसी लागू की थी। इस पॉलिसी के तहत उद्योगपतियों को 50% तक की छूट दी जा रही है, जिससे इस क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिल सके। सरकार का लक्ष्य 2028 तक प्रदेश में 20,000 मेगावाट सोलर एनर्जी उत्पादन का है, जो फिलहाल 7,000 मेगावाट है। इस समिट में देश के बड़े उद्योगपति जैसे मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के शामिल होने और निवेश करने की संभावना है।
ठंड से मिली राहत, MP में लगातार तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी का असर, क्या फिर लौटेगी सर्दी?
आठ विभागों पर होगी चर्चा
एमपी स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के प्लान के अनुसार, समिट के पहले दिन न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी और आईटी एंड टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी। दूसरे दिन भी न्यू एंड रिन्युएबल एनर्जी की समिट होगी। इस दौरान कुल 10 घंटे 30 मिनट तक केवल रिन्युएबल एनर्जी के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा। IT एंड टेक्नोलॉजी पर 5 घंटे 45 मिनट, जबकि टूरिज्म, प्रवासी मध्यप्रदेश, माइनिंग, एमएसएमई एंड स्टार्टअप और अर्बन डेवलपमेंट जैसे विषयों पर 2-2 घंटे की चर्चा होगी। प्रवासी मध्यप्रदेश पर डेढ़ घंटे का विशेष सत्र रखा गया है।
ई-व्हीकल नीति को मिली मंजूरी
कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति को भी मंजूरी दी गई है। इस नीति का उद्देश्य ई-वाहनों के निर्माण और उपयोग को बढ़ावा देना है। इससे प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से मध्यप्रदेश में निवेश के कई नए रास्ते खुलेंगे। उद्योगों के बढ़ने से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।
बारिश की कमी ने बढ़ाई गर्मी, छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी, जाने कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…