India News (इंडिया न्यूज),MP News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दूल्हा फिल्मी स्टाइल में बग्गी पर बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने निकला। रास्ते में एक मंदिर पड़ा। अचानक कुछ ऐसा हुआ जिससे दुल्हन के होश उड़ गए।

क्या है पूरा मामला

मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने फायरिंग करने वाले बाइक सवार दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि उन्होंने बदला लेने की नीयत से दूल्हे पर फायरिंग की थी, क्योंकि वे दुल्हन की शादी से नाखुश थे। पुलिस का दावा है कि आरोपी पहले भी लड़की को परेशान करते थे। इसी के चलते दुल्हन के पिता ने एक बार अंकित शर्मा नाम के आरोपी की पिटाई भी कर दी थी। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। दरअसल, ग्वालियर के जनकगंज थाना में रहने वाले सचिन पांडे की शादी 22 नवंबर को  थी। सचिन जब दूल्हा बनकर बग्गी में बैठकर अपनी बारात लेकर जा रहे थे, तभी लेडीज पार्क के पास स्थित नाग देवता मंदिर के पास बिना नंबर प्लेट की बुलेट बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश आए। फिर अचानक उन्होंने सचिन पांडे पर फायरिंग कर दी।

बदमाशों को फायरिंग करते देख सचिन ने नीचे झुककर अपनी जान बचाई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जाता है कि गोली चलाने के बाद आरोपी भाग गए। बाद में बारातियों की सुरक्षा के लिए दूल्हे सचिन को हरशिव गार्डन स्थित विवाह स्थल पर ले जाया गया।   वहीं मामले के बाद  दुल्हन पक्ष   पर उन्होंने आरोप लगाया कि डबरा का रहने वाला है। वहां रहने वाले अंकित शर्मा नाम के युवक और उसके अन्य साथियों ने उनके बेटे सचिन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।  वहीं पुलिस ने  सतीश पांडे की शिकायत परने अंकित शर्मा और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।कुछ दिन पहले  बताया गया कि  अंकित शर्मा का दुल्हन के पिता से विवाद हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने अंकित और उसके साथी की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि अंकित को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने घेरकर अंकित को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने अंकित के बताए स्थान से वरुण को पकड़ लिया। वरुण के बताए स्थान से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि अंकित और वरुण पहले भी दुल्हन को परेशान करते थे। इसी के चलते दुल्हन के पिता ने एक बार अंकित की पिटाई भी की थी। यही वजह है कि अंकित और वरुण दुल्हन की शादी से नाखुश थे और बदला लेने की नीयत से अंकित ने अपने दोस्त वरुण के साथ मिलकर दूल्हे सचिन पर गोलियां बरसा दीं। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मध्य प्रदेश में धीरेंद्र शास्त्री ने कथा में ऐसा क्या किया.. हो रही जमकर तारीफ, जानें पूरा मामला