India News (इंडिया न्यूज), Gwalior Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक व्यक्ति ने अपनी 20 साल की बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद पिता 10 मिनट तक घटनास्थल पर पिस्टल और बंदूक लहराता रहा। पुलिस ने किसी तरह उसे काबू किया। घटना की सूचना मिलते ही ग्वालियर SP धर्मवीर सिंह और CSP महाराजपुरा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। दरअसल, ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी तनु गुर्जर (20) के पिता महेश सिंह हाईवे पर ढाबा चलाते हैं।

क्या नागा अखाड़ों में भी होते हैं प्रमोशन, कैसे बांटे जाते हैं पद? जानें कौन होता है सबसे बड़ा!

शादी को लेकर घर में चल रहा था विवाद

घर में तनु की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मंगलवार रात 8 बजे महेश अचानक गुस्से से तमतमाता हुआ घर पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि तनु शादी नहीं करना चाहती थी। उसकी मर्जी के बिना यह शादी तय हुई थी। इसे लेकर कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। बेटी ने साफ मना कर दिया था कि वह शादी नहीं करेगी। उसका भतीजा भी बंदूक लेकर उसके पीछे आ गया।

पूरी दुनिया में कटोरा लेकर भीख मांगने वाला कंगाल पाकिस्तान क्या हासिल कर पाएगा 25 हजार करोड़ का सोना, जानिए कहां दबा है ये खजाना?

बेटी को गोली मारकर हवा में लहराता बंदूक

दोनों ने एक के बाद एक चार गोलियां लड़की पर बरसा दी। तीन गोलियां लड़की के पेट में लगीं, जिससे तनु गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और महेश हवा में कट्टा और पिस्टल लहरा रहा था। किसी तरह पुलिस ने उस पर काबू पाया है।