India News MP (इंडिया न्यूज़),Gwalior Crime News: ग्वालियर में 1 वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें 1 युवक शहर के सीएमएचओ, सिविल अस्पताल हजीरा में पदस्थ 1 महिला डॉक्टर और 1 पुरुष डॉक्टर को खुलेआम जान से मारने की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। घटना के संज्ञान में आते ही पुलिस ने युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

कहीं भी छुप जाओ, बचोगे नहीं

युवक ने सोशल मीडिया पर 50 सेकंड का वीडियो अपलोड कर दिया है, जिसमें वह कह रहा है, ‘मैं अब पिस्टल और रिवॉल्वर मंगा रहा हूं। इनसे मैं 3 कत्ल करने जा रहा हूं। पहला कत्ल एचओडी डॉ. प्रशांत नायक का, दूसरा कत्ल डॉ. बिंदु सिंघल का और तीसरा कत्ल सीएमएचओ का’। युवक वीडियो में यह भी बोल रहा है कि अब तुम दुनिया में कहीं भी छुप जाओ, बचोगे नहीं।

अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था

बताया गया है कि धमकी देने वाले युवकी की मां सियादुलारी को 30-31 अक्टूबर की रात हजीरा सिविल डिस्पेंसरी में भर्ती किया गया था। उपचार के दौरान भी युवक ने अस्पताल में जोरदार हंगामा किया था। युवक का बड़ा आरोप है कि उसकी मां को जहर दिया गया था, जिससे उनके शरीर में काफी कालापन आ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि ठीक होने के बाद उसकी मां को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था।

पुतिन ने घर बैठे ही बिगाड़ा दुनिया के सबसे ताकतवर देश का खेल, अमेरिकी चुनाव से ठीक पहले किया ऐसा काम… सदमे में आया प्रशासन