India News (इंडिया न्यूज)MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से नाबालिग छात्रा के साथ लव जिहाद का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की का अपहरण कर उसके साथ यह अपराध किया गया। करीब एक महीने पहले स्कूल से लापता हुई लड़की को दिल्ली से बरामद किया गया।

क्या  है पूरा मामला

पीड़ित परिवार ने स्थानीय थाने में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन लड़की नहीं मिली। इस बीच परिवार ने हिंदू संगठनों से संपर्क किया, जिनकी मदद से पुलिस को लड़की के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दिल्ली जाकर नाबालिग को बरामद कर लिया। लड़की ने बताया कि शाहबाज नाम के युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर अगवा कर लिया और दिल्ली ले गया। अपहरण में शाहबाज के साथ हिंदू समुदाय के दो अन्य लोग भी शामिल थे। लड़की ने बताया कि दिल्ली में उसे कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ीं।

हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना..

घटना के बाद से आरोपी शाहबाज और उसके साथी फरार हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अपहरण और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है हिंदू नेताओं के मुताबिक पुलिस ने लड़की के लापता होने को गंभीरता से नहीं लिया। जब उन्होंने अपने स्तर पर खोजबीन की तो पता चला कि लड़की दिल्ली में है। जिसके बाद हिंदू संगठनों ने पुलिस को सूचना दी और देहात थाना पुलिस ने दिल्ली जाकर लड़की को बरामद कर लिया। इस मामले पर सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि लड़की के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं हिंदू संगठनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनकी सक्रियता के बिना मामला ठंडे बस्ते में चला जाता।

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के नए साजिश का खुलासा।भारत में घुसपैठ के जरिए नशे के आदि लोगों को कराया जा रहा है बॉर्डर पार।