India News (इंडिया न्यूज),MP Weather Update: MP में मौसम ने फिर करवट बदली है। दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बन रहे चक्रवात के कारण प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। मार्च के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञानियों ने मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बने चक्रवात के कारण MP में बारिश की उम्मीद है। मौसम विभाग ने उत्तरी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
फसलों की सुरक्षा के लिए चेतावनी दी
आपको बता दें कि गुरुवार को दमोह में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कई जिलों में तापमान 34 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के पास बन रहे चक्रवात के कारण 2 मार्च से प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की सं उम्मीद है। इसके साथ ही ग्वालियर चंबल और अन्य इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए चेतावनी दी है।
हल्की बारिश हो सकती है
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, राजस्थान के पास बन रहा चक्रवात बारिश का कारण बनेगा। जिसके कारण मार्च की शुरुआत में बारिश हो सकती है। हालांकि, आज मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।