India News (इंडिया न्यूज), MP-Prayagraj Route: अगर आप मध्यप्रदेश से प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए सड़क मार्ग से जा रहे हैं, तो आपको कुछ स्थानों पर रुकना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश सीमा से पहले मध्यप्रदेश में 7 प्रमुख बैरिकेडिंग पॉइंट बनाए गए हैं, जहां यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है। यहां श्रद्धालुओं के लिए भोजन और विश्राम की भी व्यवस्था की गई है।

इन स्थानों पर रोका जा सकता है आपका वाहन

पिपरोद (कटनी से पहले) – पहला बैरिकेडिंग पॉइंट
चाका (कटनी के पास) – यहां भंडारे की सुविधा
अमरपाटन (सतना जिले में) – यूपी सीमा के नजदीक, यहां अधिक ठहराव संभव
कटरा (रीवा में) – यूपी से वाहनों की स्थिति की जानकारी के बाद ही गाड़ियां आगे बढ़ेंगी
सोहागी (रीवा जिले में) – पहाड़ी क्षेत्र, यहां से यूपी सीमा (चाकघाट) करीब
चाकघाट (यूपी सीमा से पहले) – अंतिम पड़ाव, यहां से यूपी प्रवेश संभव

क्यों किया जा रहा है वाहनों का ठहराव?

यूपी सीमा पर अधिक दबाव होने पर एमपी में वाहनों को रोका जा रहा है। जाम की स्थिति नहीं होने पर भी 30 मिनट तक ठहराया जा सकता है। प्रशासनिक समन्वय से श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने की कोशिश।

PM Modi US Visite: ट्रंप से मिलेंगे पीएम मोदी, क्यों घबरा रहे भारत के विरोधी | India News

प्रशासन और पुलिस मुस्तैद

रीवा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभागीय कमिश्नर *बीएस जामोद, डीआईजी साकेत प्रकाश पांडेय और कलेक्टर प्रतिभा पाल खुद हालात पर नजर रख रहे हैं।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाएं

विश्राम के लिए टेंट और भोजन की व्यवस्था
मेडिकल स्टाफ तैनात, आपातकालीन सहायता उपलब्ध
पुलिस बल की कड़ी निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण

तीन प्रमुख स्थानों पर वाहनों का विशेष नियंत्रण

मनगवां,कटरा,सोहागी, यहां से वाहनों को 6-7 घंटे बाद नियंत्रित रूप से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि श्रद्धालु धैर्य बनाए रखें और यात्रा से पहले बैरिकेडिंग पॉइंट की जानकारी जरूर लें, ताकि किसी असुविधा से बचा जा सके।