India News MP (इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने सड़क किनारे ढाबे पर काम करने वाली महिला को परेशान किया और उसकी बेरहमी से पिटाई की।
35 साल की महिला की बेरहमी से पिटाई
जानकारी के मुताबिक, महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया था। वहीं आपको बता दें यह घटना मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर के गाडरवारा कस्बे की है यहां आरोपी ने ढाबे में घुसकर 35 साल की महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। जानकारी के मुताबिक आरोपी दुकान में घुसा और महिला से बात करने की कोशिश की। महिला के मना करने पर आरोपी भड़क गया। उसने महिला के बाल खींचे और थप्पड़ मारे। इसके बाद उसने उसका सिर पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की।
मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू
इसी बीच ढाबे पर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में आरोपी फरार बताया जा रहा है।
MP Ujjain News: स्वच्छता अभियान में उतरे प्रशासक! खुद कलेक्टर और कमिश्नर ने कार्यालय की सफाई
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मानसून, दो दिन में हो सकती है भारी बारिश