India News (इंडिया न्यूज),Indore Crime News: इंदौर के छोटी ग्वाल टोली थाना क्षेत्र स्थित पुराने पुलिस कंट्रोल रूम में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने और जहर खाने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने उसकी जान बचाई और तत्काल उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया।

महिला को कहीं से नहीं मिली मदद

जानकारी के मुताबिक महिला ने बताया कि उसका पति, गोलू जायसवाल, किसी अन्य महिला के साथ संबंध रखता है। इस बात को लेकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना से परेशान होकर उसने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। जब कहीं से मदद नहीं मिली, तो महिला ने रीगल चौराहे पर स्थित पुराने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर यह खतरनाक कदम उठाया।घटना के वक्त पार्किंग क्षेत्र में कुछ लोगों ने महिला को पेट्रोल डालते और जहर खाते हुए देख लिया। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया और महिला को अस्पताल पहुंचाया। छोटी ग्वाल टोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

MP Bus Accident: भीषण हादसा! चलती बस का टूटा कांच, छात्राओं का आई गंभीर चोटें, हालत नाजुक

अस्पाताल में महिला का इलाज जारी

महिला का कहना है कि पति के अन्य महिला से संबंधों और उसके हिंसक व्यवहार के चलते वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी। पुलिस इस मामले में महिला की शिकायतों की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों को विस्तार से समझने का प्रयास कर रही है। फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। यह घटना समाज में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों की ओर गंभीर संकेत देती है और अधिकारियों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े करती है।

MP Fraud News: ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर 98 हजार की ठगी, पीड़िता के साथ टेलीग्राम लिंक से धोखाधड़ी