India News UP(इंडिया न्यूज) MP News: मध्य प्रदेश के छतरपुर में तिरंगे के अपमान का एक मामला आया है। यहां अशोक चक्र की जगह तिरंगे में कलमा लिखा गया इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर डाला। जि सके बाद बवाल मच गया है।वहीं मामले में पुलिस जांच में जुटी ।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक छतरपुर में तिरंगे को लेकर अपमान का मामला सामने आया है. जहां अराजक तत्वों ने अशोक चक्र की जगह तिरंगे पर अरबी भाषा में कलमा लिखा और इसके बाद फहरा भी दिया। वहीं इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरु कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तिरंगे के साथ छेड़छाड़ किया गया है। वहीं तिरंगे को सार्वजनिक जगह पर फहरने का वीडियो भी बनाया गया। इसके बाद फहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। फिलहाल वीडियो पर हिंदू परिषद ने संज्ञान लेते हुए इसे देश का अपमान बताया है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुटी है।

मरते समय रावण के इन शब्दों से हिल गई थी लक्ष्मण के पैरों तले जमीन, ये थे रावण के आखिरी कड़वे शब्द?

मरते समय रावण के इन शब्दों से हिल गई थी लक्ष्मण के पैरों तले जमीन, ये थे रावण के आखिरी कड़वे शब्द?