India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश क्व उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार को तृतीया तिथि के अवसर पर बाबा महाकाल का विशेष भांग से शृंगार किया गया। सुबह 4 बजे भगवान महाकाल जागे और मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले गए। इसके बाद महाकालेश्वर भगवान का पंचामृत से अभिषेक और पूजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर जय श्री महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।

बाबा का पंचामृत स्नान

पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भगवान को पहले गर्म जल से स्नान कराया गया, फिर दूध, दही, शहद, शक्कर और घी से पंचामृत स्नान करवाया गया। इसके बाद भांग से बाबा का दिव्य शृंगार किया गया, जिसने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शृंगार के बाद महानिर्वाणी अखाड़े की परंपरा अनुसार भस्म अर्पित की गई और कपूर आरती संपन्न हुई। भक्तों ने इस दिव्य आरती और भक्ति का अनुभव लेते हुए भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

संजीव बालियान को Y कैटेगरी की सुरक्षा, यूपी पुलिस की सुरक्षा हटाने पर विवाद जारी

केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री हुए शामिल

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। मेघवाल, जो वर्तमान में भारत के कानून एवं न्याय मंत्री और केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री हैं, अपने उज्जैन दौरे के दौरान मंदिर आए। मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा उनका शाल और श्रीफल से स्वागत किया गया। श्री महाकालेश्वर मंदिर में हुए इस भव्य आयोजन ने भक्तों के दिलों में अद्वितीय भक्ति का संचार किया।

भक्तों ने किए दर्शन

भाजपा के नव नियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंदिर पहुंचकर बाबा से आशीर्वाद लिया। उनके साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अर्जुन राम मेघवाल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे वर्तमान में कानून एवं न्याय मंत्री के साथ-साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे जल संसाधन और गंगा विकास मंत्री भी रह चुके हैं। उनकी सादगी और समर्पण से वे जनता के बीच लोकप्रिय हैं।

होटल जाकर प्रेमी ने खाई ऐसी गोली, सिर पीटती रह गई प्रेमिका, कमरे में हुई युवक की अचानक मौत