India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश के उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन विशेष पूजा और आरतियाँ होती हैं, जिनमें भगवान महाकाल के अलग-अलग स्वरूपों का श्रृंगार किया जाता है। इन विशेष आरतियों में सबसे प्रसिद्ध भस्म आरती है, जो प्रतिदिन सुबह 4 बजे होती है। यह आरती विशेष रूप से आकर्षक होती है और भक्तों के लिए दिव्य अनुभव का कारण बनती है।

पौष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी

आज, पौष माह शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के अवसर पर सुबह 4 बजे महाकाल के दरबार में विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान महाकाल का भांग से त्रिपुंड बनाकर, कमल के फूलों की माला से श्रृंगार किया गया। यह दृश्य भक्तों के लिए अत्यंत मनमोहक था। आरती के दौरान पूरा मंदिर जय श्री महाकाल के उद्घोष से गूंज उठा। भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल को कपूर से आरती अर्पित की गई।

MP AQI: ठंड के बीच मिली वायु गुणवत्ता में राहत, देश भर की हवा में हुआ सुधार

विशेष रूप से भांग से श्रृंगारित

मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि इस आरती में भगवान महाकाल का पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद उन्हें विशेष रूप से भांग से श्रृंगारित किया गया। भगवान महाकाल के दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ इस समय मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी थी और सभी भक्तों ने जय श्री महाकाल के साथ भक्ति में लीन होकर आरती का आनंद लिया।

भक्तों ने किए दान

भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों के दर्शन के लिए दो नई एलईडी स्क्रीन दान की। इन स्क्रीन का उद्देश्य भक्तों को भगवान महाकाल के दर्शन में और आसानी हो सके। पहले भी भारतीय स्टेट बैंक ने कई अन्य उपकरण मंदिर को दान किए हैं। आज के इस विशेष दिन पर, प्रयागराज उच्च न्यायालय के न्यायाधीश श्री शिवप्रकाश ने भी महाकाल के दर्शन किए और मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया।

ठंड का दिन पर दिन बढ़ता प्रभाव, छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में तेजी से गिरावट