India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश में उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। भगवान महाकाल की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो वे श्रद्धा से भेंट अर्पित करते हैं। हाल ही में दो भक्तों ने अपनी पूरी हुई मन्नत के बाद महाकाल को चांदी का मुकुट, जलपात्र और नागकुंडल भेंट किए। इन चढ़ावे को देखकर वहां मौजूद लोग आश्चर्यचकित रह गए और भक्तों की श्रद्धा की खूब सराहना की।

भक्त की अनोखी भेट

उज्जैन के महाकाल मंदिर में हर दिन कोई न कोई भक्त अपनी श्रद्धा अनुसार दान करता है। इसी कड़ी में शहजादपुर के विकास सोनी ने महाकाल को चांदी का जलपात्र अर्पित किया, जिसका वजन लगभग 3,035 ग्राम था। यह भेंट उन्होंने माधव दिलीप गुरु की प्रेरणा से चढ़ाई। इसी तरह, झारखंड के रांची से आए एक अन्य भक्त पुरुषोत्तम कुमार ने पुरोहित विपुल चतुर्वेदी की प्रेरणा से महाकाल को चांदी का मुकुट और दो नागकुंडल अर्पित किए। इनका कुल वजन लगभग 1,460 ग्राम था। मंदिर प्रबंध समिति ने दोनों भक्तों का विधिवत सम्मान कर दान की रसीद प्रदान की।

हिंदू बन दो बच्चों की मां को प्रेमजाल में फंसाया, दुष्कर्म कर शादी का दबाव डाला और फिर…हुआ कुछ हैरान रह गई पुलिस

दान करने की परंपरा बनी प्रेरणा

महाकाल मंदिर में समय-समय पर भक्तों को दान करने के लिए प्रेरित किया जाता है। मंदिर के पुजारी, प्रबंध समिति और पुरोहित भक्तों को यह समझाते हैं कि दान न केवल धार्मिक परंपरा का हिस्सा है, बल्कि इससे समाज में भी सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

महाकाल मंदिर की अद्भुत महिमा

महाकालेश्वर मंदिर हिंदू धर्म के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसकी महिमा संपूर्ण विश्व में विख्यात है। माना जाता है कि उज्जैन के कण-कण में भगवान शिव का वास है। यहां श्रद्धालु अपनी आस्था और भक्ति के साथ आते हैं और मनोकामना पूरी होने पर महाकाल को भेंट अर्पित करते हैं। भक्तों की इस अटूट श्रद्धा और समर्पण से यह स्पष्ट होता है कि भगवान महाकाल के प्रति लोगों की आस्था दिन-ब-दिन और गहरी होती जा रही है।

Rajasthan Weather News Today: गर्मी से मिली राहत अब खत्म, तापमान में दोबारा से आएगी तेजी, जाने क्या है मौसम का मिजाज