India News (इंडिया न्यूज), Mahakaleshwar Temple: मध्य प्रदेश में उज्जैन के विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिव नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर के पट पूरे 44 घंटे तक खुले रहेंगे। महाशिवरात्रि पर्व के दौरान भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

शिव नवरात्रि उत्सव की शुरुआत

शिव नवरात्रि का यह शुभ पर्व फाल्गुन कृष्ण पंचमी, 17 फरवरी से शुरू हो चुका है, जो महाशिवरात्रि के अगले दिन तक चलेगा। इस दौरान विशेष पूजन, अभिषेक और आरती का आयोजन किया जा रहा है।

  कांग्रेस विधायकों का दिन पर दिन बढ़ता विवाद, विधायकों की सदन में प्रवेश रोकने पर कड़ी सुरक्षा, बढ़ेगा अभी और घमासान

महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन और अभिषेक

महाशिवरात्रि के दिन, 25 फरवरी की रात्रि 2:30 बजे भगवान महाकाल के पट खुलेंगे और भस्म आरती संपन्न होगी। इसके बाद दिनभर विभिन्न आरती और पूजन होंगे-
सुबह 7:30 से 8:15 बजे- दद्योदक आरती
सुबह 10:30 से 11:15 बजे- भोग आरती
दोपहर 12 बजे- उज्जैन तहसील द्वारा पूजन-अभिषेक
शाम 4 बजे- होल्कर और सिंधिया स्टेट द्वारा पूजन
रात 7 से 10 बजे- कोटेश्वर महादेव का विशेष पूजन और आरती

रातभर चलेगा महाअभिषेक पूजन

26 फरवरी की रात 11 बजे से 27 फरवरी की सुबह 6 बजे तक भगवान महाकाल का विशेष अभिषेक पूजन किया जाएगा। इस दौरान 11 ब्राह्मणों द्वारा रुद्रपाठ किया जाएगा। अभिषेक में पंचामृत, गंगाजल, गुलाब जल, भाँग और केसर मिश्रित दूध का प्रयोग किया जाएगा। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान महाकाल को नवीन वस्त्र पहनाए जाएंगे और सप्तधान्य का मुखारविंद धारण कराया जाएगा। भगवान का भव्य श्रृंगार कर उन्हें चंद्र मुकुट, त्रिपुंड और अन्य आभूषणों से अलंकृत किया जाएगा। इसके बाद भव्य सेहरा आरती की जाएगी।

शिव नवरात्रि का समापन

27 फरवरी को दोपहर 12 बजे विशेष भस्मार्ती होगी, जो साल में एक बार होती है। इसके बाद भोग आरती होगी और शिव नवरात्रि का समापन होगा। शाम को अंतिम पूजन और आरती के बाद भगवान महाकाल के पट बंद कर दिए जाएंगे। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे। मंदिर प्रशासन ने दर्शन और पूजा की सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, ताकि भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Blackmail Kaand: विजयनगर ब्लैकमेल कांड को लेकर लोगों में बढ़ाता गुस्सा, कई जिले पूरी तरह से बंद, पुलिस अलर्ट जारी