India News (इंडिया न्यूज), BABA BAGESHWAR DHAM CHHATARPUR: बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का भूमिपूजन करने के लिए PM मोदी 23 फरवरी को पहुंच रहे हैं। इस कार्यक्रम के लिए यहां बड़े स्तर पर तैयारियां हो रही हैं।एमपी के डिप्टी  CM राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा के साथ दिल्ली सांसद मनोज तिवारी यहां पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया। इसके पहले सभी ने बालाजी भगवान के दर्शन किए और PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से चर्चा की।

251 वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगी

आपको बता दें कि ऐसा शायद पहली बार हो रहा है जब किसी संत के आश्रम में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति 2 दिन के अंतराल में आ रहे हों। 23 फरवरी को PM मोदी बागेश्वर धाम में 100 बेड के बनने वाले कैंसर हॉस्पिटल का भूमिपूजन करेंगे। बता दें कि26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बागेश्वर धाम आएंगी। राष्ट्रपति कन्या विवाह में शामिल होकर 251 वर-वधुओं को आशीर्वाद देंगी। जिसकी तैयारियां लगभग 100 एकड़ से अधिक की जमीन पर चल रही हैं।

धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात की

MP के दोनों उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा, पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल और दिल्ली सांसद मनोज तिवारी एक साथ बागेश्वर धाम पहुंचे। सभी ने पहले बागेश्वर बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और फिर महाराज धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात की। बागेश्वर महाराज के साथ कार्यक्रम स्थल के मंच पर पहुंचकर कार्यक्रम के बारे में सुरक्षा व्यवस्था सहित तमाम पहलुओं पर जानकारी ली।