India News (इंडिया न्यूज), Mohan Cabinet: मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन कैबिनेट ने प्रदेश के विकास को गति देने के लिए “मध्य प्रदेश पर्यटन नीति 2025”, “निर्यात नीति 2025” और “फिल्म पर्यटन नीति 2025” को मंजूरी दे दी है। इन नीतियों का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाना, निर्यात क्षेत्र में सुधार करना और फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना है।

 

पर्यटन नीति 2025

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन नीति 2025 को मंजूरी दी है। इसका उद्देश्य प्रदेश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक विरासत को विश्व स्तर पर पहचान दिलाना है। नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक क्रूज, गोल्फ टूरिज्म और वाइल्डलाइफ रिसॉर्ट्स को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस नीति के माध्यम से स्थानीय पर्यटन स्थलों को विकसित करने के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। पर्यटकों की सुविधाओं के लिए बेहतर बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा। यह नीति प्रदेश को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी।

CG Board Exam 2025: बोर्ड परीक्षा में कैसे करें स्मार्ट स्टडी…स्टेट टॉपर के सक्सेस टिप्स, तैयारी में मददगार

शिवपुरी में बनेगा एयरपोर्ट

पर्यटन और परिवहन को बेहतर बनाने के लिए शिवपुरी जिले में एयरपोर्ट बनाने की भी स्वीकृति दी गई है। डॉ. मोहन यादव कैबिनेट ने शिवपुरी की शासकीय हवाई पट्टी को एयरपोर्ट में बदलने के लिए 292 एकड़ भूमि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को देने की मंजूरी दी है। यह एयरपोर्ट एटीआर-72 विमानों के संचालन के लिए तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरे होने से शिवपुरी और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

मेड इन मध्य प्रदेश

प्रदेश की निर्यात नीति 2025 को मंजूरी देकर सरकार ने प्रदेश के निर्यात क्षेत्र को मजबूत करने का कदम उठाया है। इस नीति का उद्देश्य मेड इन मध्य प्रदेश ब्रांड को वैश्विक बाजार में स्थापित करना है। इसके तहत राज्य के उद्योगों को विशेष सुविधाएं और वित्तीय सहयोग दिया जाएगा। यह नीति निर्यात दक्षता में सुधार करेगी और कृषि, हस्तशिल्प, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में निर्यात को बढ़ावा देगी। इससे राज्य के कारोबारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी जगह बनाने में मदद मिलेगी।

 

फिल्म शूटिंग का पसंदीदा स्थान

एमपी को फिल्म पर्यटन के लिए अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में फिल्म पर्यटन नीति 2025 को मंजूरी दी गई है। इसके तहत फिल्म निर्माताओं को वित्तीय अनुदान, सिंगल विंडो सिस्टम और अन्य सहायक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। फिल्म निर्माण में क्षेत्रीय भाषाओं और महिला केंद्रित फिल्मों को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। प्रदेश की खूबसूरत लोकेशनों जैसे महेश्वर, पचमढ़ी, खजुराहो और ओरछा को फिल्म शूटिंग के लिए विकसित किया जाएगा।

 

नई नीतियों का विकास

मध्य प्रदेश सरकार की इन तीनों नई नीतियों से पर्यटन, निर्यात और फिल्म उद्योग को बड़ी मजबूती मिलेगी। यह नीतियां प्रदेश के विकास में एक नई दिशा प्रदान करेंगी और मध्य प्रदेश को देश और दुनिया में एक नई पहचान दिलाएंगी।

शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हुई वोटिंग, मतदान प्रतिशत रहा शानदा, एक बार फिर पुरुषों से आगे निकली महिलाएं