India News (इंडिया न्यूज), Money Changing Scam: मध्य प्रदेश के भोपाल में 2 हजार के पुराने नोटों को बदलने का एक बड़ा खेल सामने आया है। यह गोरखधंधा राजीव नगर बस्ती में सक्रिय एक संगठित गिरोह के जरिए चलाया जा रहा है। इस खेल में गरीब महिलाओं और पुरुषों को इस्तेमाल किया जा रहा है, जो थोड़े पैसे के बदले अपना आधार कार्ड और समय देकर इन नोटों को बदलने में मदद कर रहे हैं।

19 मई 2023 को हुआ था 2 हजार का चलन बंद

केंद्र सरकार ने 19 मई 2023 को 2 हजार के नोटों को चलन से बाहर करने का ऐलान किया था। इसे बदलने के लिए पहले 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया था। इसके बाद यह सुविधा केवल आरबीआई की चुनिंदा शाखाओं में जारी रखी गई। भोपाल के आरबीआई कार्यालय के पास स्थित राजीव नगर बस्ती में यह प्रक्रिया खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। यहां हर दिन सुबह-सुबह महिलाओं और पुरुषों की लंबी लाइन लगती है।

इलाहाबाद HC में आज ASI सर्वे वाली मांग पर होगी सुनवाई! जानें डिटेल में..

कैसे होता है यह खेल?

गिरोह बस्ती में रहने वाले लोगों को 2-2 हजार के 10 नोट देता है। इसके बदले हर व्यक्ति को 200 रुपये मेहनताना मिलता है। यह लोग अपना आधार कार्ड की फोटोकॉपी लेकर आरबीआई कार्यालय जाते हैं और नोट बदलवाते हैं। आरबीआई से हर व्यक्ति को 20 हजार के बदले 15 हजार रुपये नकद और बाकी 5 हजार रुपये 2-2 रुपये के सिक्कों में दिए जाते हैं। ये सिक्के फिर बस्ती में संचालित दो दुकानों पर जमा किए जाते हैं। गिरोह इन्हें बोरियों में भरकर अलग-अलग इलाकों में भेज देता है।

ब्लैक मनी को वाइट करने की कोशिश

यह गिरोह बड़े कारोबारियों की काली कमाई को सफेद करने का काम कर रहा है। इस पूरी प्रक्रिया के जरिए गरीबो को इस के बदले कुछ पैसे दिए जाते है और वह इसी लालच में हर रोज इस प्रक्रिया को दोहराते है।

बागेश्वर बाबा की नौ दिनी विशाल पदयात्रा का आज से शुभारम्भ, यात्रा के हर चरण पर चार स्तरीय सुरक्षा