India News MP (इंडिया न्यूज़) MP Weather Update:मध्यप्रदेश में शुक्रवार से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की सक्रियता के कारण कई जिलों में तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

अवदाब के क्षेत्र बदलने की संभावना

दरअसल, जानकारी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में आध्र प्रदेश और ओडिशा तट पर दबाव का क्षेत्र कम हो गया है। वहीं अगले दो दिन में आगे बढ़कर उत्तर दिशा में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अवदाब के क्षेत्र बदलने की संभावना है।

शुक्रवार को मध्य प्रदेश में तेज बारिश

यह दबाव रोहतक, उरई,द्रोणिका सूरतगढ़ से होते हुए कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। वहीं जानकारी के अनुसार हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर चक्रवात हवा के ऊपरी भाग तक बना हुआ है। अलग-अलग जगह पर हवा के ऊपर चक्रवात के रूप में बना हुआ है। ऐसे में शुक्रवार को मध्य प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है।

President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दो दिन के लिए आएंगी इंदौर, तैयारी हुई तेज जानें पूरा शेडयूल

WTC फाइनल की अब नहीं है आसान, बांग्लादेश के साथ टीम इंडिया की सीरीज हुई बेहद अहम

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर में बारिश का कहर, ग्रामीणों के घरों में भरा पानी