India News (इंडिया न्यूज),MP Married woman affair: मध्य प्रदेश के मुरैना में एक महिला ने अपने प्रेमी की खातिर अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। बेटे ने उन्हें प्यार करते हुए देख लिया था। उसने इसका वीडियो भी बना लिया था। महिला को डर था कि उसका बेटा यह वीडियो अपने पिता को दिखा सकता है, इसलिए उसने अपने प्रेमी से अपने बेटे की हत्या करवा दी। घटना के बाद पुलिस को महिला पर शक हुआ। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो महिला ने पूरा जुर्म कबूल कर लिया। फिर उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

इसके बाद मुरैना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने महिला के प्रेमी रफीक खान को भी गिरफ्तार कर लिया। सुरागों के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे का शव मुरैना के बीहड़ों से बरामद कर लिया। बेटे के लापता होने के बाद महिला के पति लोकेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

‘याद रखो यहां तुम्हारे भाईजान…’, बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर ये क्या बोल गई साध्वी राधा किशोरी?

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि आरोपी रफीक खान की टायर पंचर रिपेयर की दुकान है। महिला का 14 साल का बेटा भी इसी दुकान पर काम करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी रफीक ने बताया कि उसके महिला से अवैध संबंध थे। इसीलिए उसने महिला के बेटे को अपनी दुकान पर काम दिया था। दोनों ने बताया कि एक दिन महिला अपने प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में थी। इसी दौरान महिला का बेटा वहां पहुंच गया और चुपके से दोनों का वीडियो बना लिया।

इससे महिला और उसका प्रेमी डर गए। इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी पर अपने बेटे को रास्ते से हटाने का दबाव बनाया। प्रेमी रफीक ने पहले महिला के बेटे को माफी मांगने के नाम पर अपने घर बुलाया। फिर वह उसे अपनी बाइक पर बिठाकर बीहड़ों में ले गया। वहां उसने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जब देर शाम तक महिला का बेटा घर नहीं पहुंचा तो उसके पति ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

महिला के पति का आरोप

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शक के बाद महिला से सख्ती से पूछताछ की गई। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृतक के पिता लोकेंद्र ने पुलिस को बताया है कि रफीक के कोई बेटा नहीं था, इसलिए उसने काले जादू के नाम पर उसके बेटे की हत्या कर दी। उसने जानबूझकर अपनी पत्नी को फंसाया है।

इंस्टाग्राम पर मिला सुबूत

उधर, पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 2 दिसंबर को जब लड़के का शव मिला तो पुलिस ने मृतक के इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगाला। एक वीडियो में वह दुकान मालिक रफीक खान के साथ जाता हुआ दिखाई दिया। इसी एंगल पर फोकस करते हुए जब मुस्लिम प्रेमी रफीक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी कहानी बता दी।

‘याद रखो यहां तुम्हारे भाईजान…’, बांग्लादेश में हिंदुओं के अत्याचार पर ये क्या बोल गई साध्वी राधा किशोरी?