India News (इंडिया न्यूज), CM Mohan Yadav: भोपाल में दिवंगत जैन संत आचार्य विद्यासागर महाराज का एक भव्य स्मृति स्थल बनाया जाएगा। इस बात की घोषणा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 6 फरवरी को आचार्य विद्यासागर महाराज के प्रथम समाधि स्मृति दिवस के अवसर पर की। इस विशेष अवसर पर CM मोहन यादव ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जीवन पर आधारित 25 पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि आचार्य विद्यासागर महाराज एक संत ही नहीं, बल्कि मानव सेवा के प्रतीक थे। उनके महान कार्यों के कारण वे जीते-जी देवता के रूप में पूजनीय बन गए।

पुण्यतिथि को विशेष तिथि बनाने की मांग

कार्यक्रम के दौरान जैन संतों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी कि आचार्य विद्यासागर महाराज की पुण्यतिथि को विशेष तिथि के रूप में मान्यता दी जाए। इस प्रस्ताव को समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक समर्थन दिया। इस आयोजन में जैन समाज के अध्यक्ष ने भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का नाम आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर रखने की मांग भी उठाई। इस प्रस्ताव पर सरकार की ओर से जल्द विचार किया जाएगा।

खतरनाक स्टंटमैन के बेटे हैं ये 5 बॉलीवुड सुपरस्टार

जल्द शुरू होगा स्मृति स्थल निर्माण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंच पर विराजमान आचार्य प्रमाण सागर जी महाराज का पद प्रक्षालन किया, जिससे जैन समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोपाल में बेहतर स्थान पर आचार्य विद्यासागर महाराज का स्मृति स्थल* बनाया जाएगा, जो उनके विचारों, शिक्षाओं और समाज सेवा के कार्यों को हमेशा जीवंत बनाए रखेगा। यह घोषणा जैन समाज और आचार्य विद्यासागर महाराज के अनुयायियों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।