India News (इंडिया न्यूज),MP Congress News: मध्य प्रदेश में अत्याचारों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने आज भोपाल में विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। इस आंदोलन में प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। हरदा जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल के लिए रवाना हुए।
20 बसों और 200 कारों में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे
कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरदा से 20 बसों और 200 कारों में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश सरकार की नीतियों और कथित अत्याचारों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा। भोपाल में इस घेराव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। पार्टी के नेताओं का कहना है कि प्रदेश में बढ़ते अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह प्रदर्शन एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। आंदोलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश स्तर पर निर्देश जारी किए गए थे, जिसके तहत सभी जिलों से कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया गया।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटने की उम्मीद
हरदा जिले के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भोपाल में जुटने की उम्मीद है। इस आंदोलन के माध्यम से सरकार को उसके कार्यों का हिसाब देने पर मजबूर किया जाएगा। भोपाल में कांग्रेस के इस आंदोलन को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों को सतर्क किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके।
CG News: संसाधनों की कमी से नाराज पटवारियों ने किया ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, राजस्व कामकाज ठप