India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ इलाके में दरिंदगी का ऐसा मामला सामने आया, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। 11 साल की मूकबधिर बच्ची, जो सात दिन तक जिंदगी और मौत के बीच जूझती रही, आखिरकार दम तोड़ गई। भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार को बच्ची की मौत हो गई। मासूम की मौत से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?

घटना एक हफ्ते पहले की है। बच्ची अपनी झोपड़ी में सो रही थी, तभी रात में अचानक लापता हो गई। परिजनों ने पूरी रात उसे खोजा। अगले दिन विश्राम गृह के पीछे जंगल में बच्ची गंभीर हालत में मिली। बोल पाने में असमर्थ बच्ची कुछ भी नहीं बता सकी। उसे तुरंत घर लाया गया और अगले दिन किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

Delhi Election Results updates: योगेंद्र चंदौलिया बोले- केजरीवाल वापस जेल जायेगे Jihar Jail। News

दुष्कर्म की पुष्टि

पुलिस ने बच्ची को नरसिंहगढ़ के सिविल मेहताब अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने दुष्कर्म की पुष्टि की। बच्ची के शरीर पर गंभीर चोटें थीं और प्राइवेट पार्ट में गहरे घाव थे। हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल रेफर किया गया। दो बार ऑपरेशन के बावजूद बच्ची को बचाया नहीं जा सका। मल्टी ऑर्गन फेल होने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

 

आरोपी की तलाश

इस जघन्य घटना के बाद पुलिस पूरी ताकत से आरोपी की तलाश कर रही है। जिले के एसपी आदित्य मिश्रा खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “जब तक आरोपी को पकड़ नहीं लेते, तब तक मुझे चैन नहीं मिलेगा।” पुलिस ने कई संदिग्धों के ब्लड सैंपल लिए हैं और जंगल में सर्च अभियान जारी है। इलाके के आईजी भी मौके का दौरा कर चुके हैं।

कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

इस दर्दनाक घटना के बाद कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रचना भार्गव ने चेतावनी दी है कि अगर 2 दिन के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं होता, तो महिला कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार रेप की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था की पोल खुल रही है।

माथे पर बिंदी, गले में रुद्राक्ष की माला…एक मुस्कान से लाखों को घायल कर रही महाकुंभ की ये रशियन गर्ल, मोनालिसा हुई फैल