India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर पांच दिनों तक दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार, इस घटना से शहर में आक्रोश है और लोग आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ, पीड़िता और उसके परिवार को न्याय की उम्मीद है।
शादी समारोह में हुई थी पहचान
जानकारी के अनुसार, पीड़िता की दोस्ती दो साल पहले उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक शादी समारोह के दौरान आरोपी से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी, लेकिन कुछ समय बाद संपर्क टूट गया। हाल ही में आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए फोन किया। ऐसे में, जब पीड़िता ने मिलने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने धमकी दी कि वह उसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। डर के कारण लड़की झांसी पहुंच गई, जहां आरोपी ने उसे बंधक बना लिया और लगातार पांच दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
हिम्मत जुटाई, पुलिस तक पहुंची
बता दें, झांसी से लौटने के बाद लड़की ने हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना के बारे में बताया। इसके बाद, 1 मार्च 2025 को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रहे हैं।
MP News: नहीं खत्म हो रहा MP के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते का इंतजार! 8 महीने से…