India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पोहरी कस्बे की भगवती कॉलोनी में रहने वाले छोटू खान ने अपनी पत्नी पर बेहरमी से हमला कर दिया। पत्नी पर अवैध संबंध होने के शक में छोटू ने चाकू से उसकी आंखों, प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई वार किए। इस खौफनाक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद

यह घटना बुधवार रात की है। 24 वर्षीय शहनाज खान की शादी तीन साल पहले छोटू खान से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। छोटू को शहनाज के चरित्र पर शक था। बुधवार रात उसने शहनाज से उसका मोबाइल मांगा, जिसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर छोटू ने चाकू उठा लिया और शहनाज पर बेरहमी से हमला कर दिया।

स्कूल में चॉकलेट डे मानाने को लेकर हुआ जमकर हंगामा, हिंदू संगठनों और अभिभावकों का फूटा गुस्सा

आंखें और प्राइवेट पार्ट पर हमला

छोटू ने शहनाज की आंखों पर वार कर उनकी पलकें काट दीं। इसके बाद उसने शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से हमला किया। शहनाज की चीखें सुनकर पड़ोसी बाहर आए और तुरंत उसके मायके वालों और पुलिस को सूचना दी। शहनाज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी फरार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। TI रजनी सिंह चौहान ने बताया कि घायल महिला और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस आरोपी छोटू खान की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डॉक्टरों ने दी जानकारी

अस्पताल में शहनाज का इलाज कर रहे डॉक्टर संजय राठौर ने बताया कि महिला की आंखें बच गई हैं, लेकिन पलकों पर टांके लगाने पड़े। उसके प्राइवेट पार्ट और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार के निशान हैं। डॉक्टरों के अनुसार, छोटू ने जानलेवा हमला नहीं किया, बल्कि उसे तड़पाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया। यही वजह है कि शहनाज की जान बच गई। फिलहाल शहनाज का इलाज जारी है, और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

देहरादून नगर निगम की बड़ी पहल, हाउस टैक्स जमा करना हुआ आसान, एक क्लिक में होगा भुगतान