India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना गुरुवार की रात तब हुई, जब वह एक कार्यक्रम से लौट रही थी। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्यक्रम से लौटते समय हुई वारदात

यह घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र के शितुल गांव की है, जहां बुधवार रात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ परफॉर्म करने आई थी। कार्यक्रम रात 10 बजे शुरू हुआ और 1 बजे समाप्त हुआ। इसके बाद पीड़िता चार मोटरसाइकिलों के काफिले में घर लौट रही थी। रास्ते में अचानक 8-10 लोगों के एक समूह ने उनकी बाइक को रोक लिया। जब पीड़िता के साथी ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा और पीड़िता को जबरन जंगल में ले गए। वहां छह लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

वक़्फ़ ज़ायदाद को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है कर्नाटक सरकार…ज़मीर अहमद खान, BJP पर लगाए गंभीर आरोप
दर्ज कराई शिकायत

करीब पांच घंटे तक चले इस अत्याचार के बाद आरोपी पीड़िता को जंगल में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन गई और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत के बाद माड़ा पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया। सिंगरौली SP मनीष खत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी और कुछ ही घंटों में सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता के बयान कोर्ट में दर्ज किए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई

पुलिस का मानना है कि आरोपी पहले से ही पीड़िता का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उसे अगवा कर लिया। फिलहाल, पुलिस इस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। यह घटना समाज के लिए एक बड़ी चेतावनी है कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है।

केड़ली स्कूल हादसे में तीन छात्राओं की मौत पर पीड़ित परिवारों को मिला न्याय, चार दिन बाद प्रदर्शन हुआ खत्म