India News (इंडिया न्यूज), MP Crime: उज्जैन के देसाई नगर में 31 जनवरी की रात एक जन्मदिन समारोह के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हिंसक रूप ले गया। स्वयं त्रिपाठी अपना जन्मदिन मना रहे थे और दोस्तों के साथ डीजे लगाकर सड़क पर शोर मचा रहे थे। इस दौरान कुछ रहवासियों ने तेज आवाज का विरोध किया। बताया गया है कि, 59 वर्षीय जोगेंद्र सिंह गौड़ ने डीजे की आवाज कम करने का आग्रह किया, जिससे स्वयं त्रिपाठी और उनके साथियों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

साहिल खान ने 26 साल छोटी लड़की संग किया निकाह, पिछले महीने ही बीवी ने अपनाया था इस्लाम

जानिए पूरी घटना

जांच के दौरान ये पता चला कि, इस विवाद में स्थिति बिगड़ते ही जोगेंद्र ने पुलिस को बुलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले स्वयं त्रिपाठी अपने साथियों के साथ जोगेंद्र के घर में घुस गए और वहाँ लाठी, तलवार, चाकू एवं अन्य हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में जोगेंद्र सिंह गौड़ के अलावा विजय, रोहित, सुमित और अंकित गौड़ घायल हो गए। इस घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत छः आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

लोगों का फूटा गुस्सा

घटना के दौरान पीड़ित पक्ष में शामिल एक व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 59 वर्षीय जोगेंद्र सिंह गौड़ को चाकू के वारों से गंभीर चोटें आई थीं। मृतक के परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। एडिशनल एसपी नीतेश भार्गव ने बताया कि इस मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं का इजाफा किया जाएगा और आज कुछ नए नाम भी संज्ञान में आए हैं, जिनकी जांच कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

बच्चेदानी निकलवाने के बाद बदल जाता है शरीर! दिखने लगे यें 10 बदलाव नहीं तो घेर लेगी ये बीमीरी, हो जैएं सावधान