India News MP (इंडिया न्यूज़),MP DA Hike: MP में सरकारी कर्मचारियों को CM मोहन यादव की तरफ से बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। दिवाली के पर्व पर मोहन यादव की सरकार अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है। MP के सरकारी कर्मचारियिों का DA 46 फीसदी से बढ़ाकर 64 फीसदी किया जा सकता है। इसके साथ ही ये लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा। आपको बता दें कि आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अगर वार्षिक वेतन 3 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई तो संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 4 प्रतिशत वृद्धि के हिसाब से राशि तय होगी। इसके लिए वित्त विभाग की तरफ से सभी विभागों को आदेश दिए गए है।

जिला प्रशासनों को अलर्ट रखा जाए

आपको बता दें कि CM मोहन यादव ने कलेक्टरों को आदेश दिए है कि खाद बीज को लेकर जिला प्रशासनों को अलर्ट कर दिया जाए. साथ ही कालाबाजारी, अवैध भंडारण और नकली खाद बीज बेचने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए है। खाद की सुरक्षा में पुलिस को तैनात करने और खाद बीज के हर मूवमेंट पर पैनी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए है।

15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलेगा

आज PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 64 हजार से अधिक बूथों पर चाय पर चर्चा करेंगे. जिसमें BJP के सदस्यता अभियान में तेजी लाने की रणनीति बनाई जाएगी। सदस्यता अभियान के दूसरे फेस से पहले BJP ने अपना टारगेट बढ़ाया है। MP में 2 करोड़ सदस्य बनाने का टारगेट रखा गया है दूसरे चरण में 2 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान होगा। वहीं आज PM मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान हर बूथ पर सदस्यता होगी।

ना आमिर ना अभिषेक Dhoom 4 में तहलका मचाएगा ये बड़ा स्टार, नाम जानकर चौंक जाएंगे आप