India News (इंडिया न्यूज),MP Dewas News: देवास पंजीयन कार्यालय में प्रदेश उप पंजीयक अंजली मिश्रा और उनके सहयोगी राहुल प्रजापति पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। लोकायुक्त पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्रति रजिस्ट्री ₹1500 की अवैध वसूली के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
डिजिटल सबूतों से घिरीं अंजली मिश्रा
बालाजी सर्विसेज के संचालक शीतल गहलोत ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत दी थी कि पंजीयन कार्यालय में अंजली मिश्रा और उनके साथी वसूली कर रहे हैं। जांच में आरोप सही पाए गए, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। लोकायुक्त डीएसपी सुनील कुमार तालान के अनुसार शिकायत के बाद देवास के उप पंजीयक कार्यालय में जाल बिछाया गया, लेकिन अंजली मिश्रा कार्यालय नहीं पहुंचीं। हालांकि, लोकायुक्त पुलिस के पास उनके खिलाफ डिजिटल सबूत मौजूद हैं। इन सबूतों के आधार पर अंजली मिश्रा और उनके साथी राहुल प्रजापति पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
Pushpa 2 in Ujjain: फ़िल्म पुष्पा 2 को लेकर उज्जैन में अलर्ट, PVR में बीडीएस टीम की सर्चिंग
4 साल की सजा की संभावना
लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि आरोप सिद्ध होने पर अंजली मिश्रा और राहुल प्रजापति को 4 साल तक की सजा हो सकती है। पुलिस ने बताया कि सभी सबूत न्यायालय के समक्ष पेश किए जाएंगे। यह मामला देवास पंजीयन कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए गए सख्त कदमों का उदाहरण है। लोकायुक्त पुलिस की इस कार्रवाई ने भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के लिए कड़ा संदेश दिया है।
MP Crime News: खंडवा में 60 वर्षीय बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या, मामले की जांच जारी