India News (इंडिया न्यूज), MP DGP Kailash Makwana: मध्य प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे, जो 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कैलाश मकवाना 1 दिसंबर को अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। कैलाश मकवाना की निष्ठा और कार्यक्षमता को देखते हुए उनकी नियुक्ति से पुलिस विभाग में नई उम्मीदें जगी हैं।

Delhi Weather Update: मौसम का बदलता मिजाज, ठंडी हवाओं से बढ़ेगी ठंडक

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी। इसके बाद गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एसएन मिश्रा ने इस आदेश को जारी किया। इस पद के लिए तीन वरिष्ठ अधिकारियों का पैनल तैयार किया गया था, जिसमें कैलाश मकवाना, अरविंद कुमार और अजय शर्मा के नाम शामिल थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदेश यात्रा पर जाने से पहले इस नियुक्ति पर मुहर लगाना चाहते थे, और इसी कारण उन्होंने जल्द ही यह फैसला लिया।

MP DGP Kailash Makwana

देश के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में होती थी गिनती

कैलाश मकवाना 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इंजीनियरिंग में की है और आईआईटी से एमटेक की डिग्री प्राप्त की है। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। मकवाना को प्रदेश के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता है। उन्होंने वर्ष 2022 में विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में महानिदेशक के रूप में भी कार्य किया था, जहां उन्होंने भ्रष्टाचार के मामलों में कई महत्वपूर्ण कार्रवाई की थी।

MP Weather Update: नवंबर रहा पिछले 10 साल का सबसे ठंडा महीना, ठंडक और बढ़ने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी