India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Foundation Day: MP का 69वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आपको बता दें कि आयोजन को लेकर CM मोहन यादव ने बैठक आयोजित कर दिशा निर्देश दिए हैं। स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन भोपाल के लाल परेड मैदान पर होगा, जबकि जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित होगे। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस-गणतंत्र दिवस की भांति ही स्थापना दिवस पर भी सरकारी इमारतों को रोशन भी किया जाएगा।

सतत्व भवन में बैठक आयोजित की

आपको बता दें कि आयोजन को लेकर CM मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास के सतत्व भवन में बैठक आयोजित की। इस दौरान बताया गया कि 4 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लाल परेड मैदान पर 30 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम में भारतीय सेना की ओर से बैंड प्रदर्शन और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैठक के दौरान बताया कि लाल परेड ग्राउंड में MP गान, सेना के बैंड प्रदर्शन और एयर शो आयोजित होगा। विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। लाल परेड मैदान पर ही 30 और 31 अक्टूबर को प्रदर्शन लगाई जाएगी, दीपावली के त्यौहार को देखते हुए नागरिक सुविधानुसार दोनों दिन प्रदर्शन देख सकेंगे। 1 नवंबर को अमृत MP के अंतर्गत समवेत नृत्य नाटिका प्रस्तुत भी होगी। नाटिका में अनेक पावन स्थलों के महत्व को भी प्रदर्शित किया जाएगा। शिखर सम्मान से अलंकृत चंद्रमाधव बारिक ने इस नृत्य नाटिका का निर्देशन किया है।

Delhi News: यमुना में डुबकी के बाद बीमार हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष, आप ने बताया ‘नौटंकी’