India News (इंडिया न्यूज),MP Ka Mausam: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तापमान गिर रहा है तो कभी हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे रातें ठंडी हो गई हैं। ठंडी हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट देखने को मिल रही है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री तक के गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। वहीं, प्रदेश में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। पिछले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान तेजी से गिरा है। शाजापुर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो और राजगढ़ में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नवगांव का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम था। धार में 25.2 डिग्री, इंदौर में 25.4 डिग्री, ग्वालियर में 25.6 डिग्री, पचमढ़ी में 25.1 डिग्री और भोपाल में 26.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में अगर बनी BJP सरकार तो किसको मिलेगी CM की कुर्सी, केजरीवाल के सामने खड़ा ये शख्स है रेस में सबसे आगे

अधिकतर इलाकों में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, 8 फरवरी से प्रदेश में एक नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि 12, 13 और 14 फरवरी को प्रदेश में बारिश की संभावना है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

UP Weather: यूपी में तेज हवाओं से लौट आई हाड़ कंपाने वाली ठंड, पश्चिम से पूरब तक बूंदाबांदी की संभावना