India News (इंडिया न्यूज), MP News: मध्यप्रदेश में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) की सफलता को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार उन्होंने कहा कि इस समिट ने न केवल देश बल्कि प्रदेश के छोटे निवेशकों और नागरिकों का भी आत्मविश्वास बढ़ाया है।
जानिए डिटेल में
मंत्रि-परिषद की बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गान से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रीगण मौजूद रहे। जानकारी के लिए बता दें, बैठक से पहले मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को भगवान रामलला की प्रतिमा भेंट कर समिट की सफलता के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक आयोजन में योगदान देने वाले विदेशी मेहमानों, मंत्रीगण, विभागीय अधिकारियों और प्रदेशवासियों का आभार प्रकट किया।
समिट में बड़े निवेशकों की भागीदारी
ऐसे में, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अहम जानकारी दी कि समिट में कई सारे क्षेत्रों में निवेश की बड़ी घोषणाएँ हुई हैं:
– उद्योग विभाग:12.02 लाख करोड़
– नवकरणीय ऊर्जा:5.72 लाख करोड़
– खनन एवं खनिज:3.22 लाख करोड़
– शहरी विकास:1.9 लाख करोड़
– ऊर्जा विकास:1.74 लाख करोड़
हर माह इसकी समीक्षा की जाएगी
बता दें, उन्होंने कहा कि औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए सरकार निवेश की निरंतर समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री स्तर पर हर दो माह में और मुख्य सचिव स्तर पर हर माह इसकी समीक्षा की जाएगी, जिससे सभी परियोजनाओं को गति मिल सके। इसके अलावा सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस समिट के माध्यम से मध्यप्रदेश को नई दिशा और ऊर्जा मिली है। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे इस विकास यात्रा का हिस्सा बनें और राज्य को प्रगति के नए पथ पर आगे बढ़ाने में योगदान दें।