India News (इंडिया न्यूज), MP Political Turmoil: मध्य प्रदेश में बीजेपी के जिलाध्यक्षों के नामों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। लगभग एक महीने से चल रही सियासी हलचल के बाद रविवार रात से यह ऐलान होना शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन और विदिशा में जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई है। उज्जैन में संजय अग्रवाल और विदिशा में महाराज सिंह दांगी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
62 जिलों के अध्यक्षों के नाम हुए तय
राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि अब तक 62 जिलों के अध्यक्षों के नाम तय हो चुके हैं, जिनका ऐलान जल्द किया जाएगा। मध्य प्रदेश में कुल 60 संगठनात्मक जिले हैं, लेकिन इस बार दो नए जिलों को शामिल किया गया है। अब बीजेपी की योजना है कि जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा धीरे-धीरे की जाए, ताकि किसी भी स्थान पर विरोध की स्थिति न बने।
मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह लड़कियों सहित मिली आपत्तिजनक चीजें
कई बड़े नेताओं के समर्थक शामिल
इस बार के जिलाध्यक्षों के चुनाव में कई बड़े नेताओं के समर्थक भी शामिल थे, जैसे मंत्री, विधायक और सांसद। इस कारण कुछ जिलों में निर्णय लेने में देरी हो रही थी। खासतौर पर सागर, ग्वालियर, इंदौर और भोपाल जैसे बड़े जिलों में यह मामला अधिक पेचीदा हो गया था। ऐसे में बीजेपी संगठन ने एक नया फॉर्मूला अपनाया है, जिसके तहत जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा धीरे-धीरे की जा रही है।
आज या कल हो सकता है ऐलान
इसके साथ ही सागर, भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे प्रमुख जिलों में भी जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान आज या कल हो सकता है। बीजेपी इस बार कई जिलों में पुराने अध्यक्षों को फिर से मौका दे सकती है, वहीं कुछ जिलों में महिलाओं को भी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इस पूरे घटनाक्रम के साथ बीजेपी संगठन को प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू करनी है। बीजेपी के जिलाध्यक्षों के नामों के ऐलान से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है और अब सभी की निगाहें बाकी जिलों पर टिकी हैं।
CM मोहन यादव के महत्वपूर्ण बयान की चर्चाएं तेज, धार्मिक नगरों में शराबबंदी पर विचार कर रही सरकार