India News MP (इंडिया न्यूज),MP Politics: मध्य प्रदेश में सरकार ने गोधरा कांड पर आधारित फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को टैक्स फ्री करने का फैसला किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सरकार के अन्य मंत्री और विधायक फिल्म देखने जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि सरकार फिल्म में डूबी हुई है और किसान परेशान हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ की है। इसके बाद मध्य प्रदेश में भी फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तो भाजपा विधायकों और मंत्रियों से फिल्म देखने की अपील भी की है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा सरकार पर आरोप लगा रही है।

इस मुस्लिम देश में बच्चे दूसरे धर्म की जानकारी से रह जाएंगे महरूम, मां-बाप खुद ही गर्त में भेज रहे औलादें, सदमे में पूरी दुनिया

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन पर लगाया ये बड़ा आरोप

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि पूर्व गृह मंत्री के बाद अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी फिल्म में डूबे हुए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में किसान खाद, बिजली आदि की समस्याओं से जूझ रहे हैं। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। एमपी में अपराध का स्तर भी बढ़ रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी लगातार फिल्म के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है।

जीतू पटवारी के आरोपों पर भाजपा का पलटवार

वहीं, कांग्रेस के आरोपों का भारतीय जनता पार्टी ने भी जवाब दिया है। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी राजयपाल सिंह के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी अब तक के सबसे असफल प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें मध्य प्रदेश की चिंता करने की जरूरत नहीं है। सरकार किसानों और बेरोजगारों के साथ है। मध्य प्रदेश में लगातार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म के मुद्दे पर कांग्रेस डरी हुई है, क्योंकि फिल्म में सच्चाई दिखाई गई है।

इन 3 तारीखों को जन्में लोगों के पास कभी नहीं होती पैसों की कमी, 30-45 साल की उम्र में कमाते है तिजोरी भर धन