India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Sagar Suicide Case: MP के सागर जिले के कोपरा गांव से दिन शनिवार को हैरान करने वाली तस्वीरे निकलकर आई थी। बता दें कि इन तस्वीरों में देवरानी-जेठानी जो सगी बहनें थी उनके शव फांसी के फंटे से कुएं में लटते हुए थे, दोनों की मां और 1 मासूम बच्ची का शव भी कुएं में पड़ा था। एक साथ 4 लोगों की मौत से पूरा गांव हैरान रह गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों शव का पोस्टमार्टम कराके घर वालो को सौंप दिया। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

परिवार की इसमें क्या भूमिका है?

मामले में कई सवाल है, जिनके जवाब पुलिस खोजने में जुटी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या तीनों ने मासूम बच्ची की हत्या कर खुद आत्महत्या कर की या फिर इसके पीछे कोई बड़ा रहस्य है? अगर, आत्महत्या की गई तो उसके पीछे क्या बड़ी वजह थी ? 1 साल पहले सुसाइड करने वाली छोटी बहू के परिवार की इसमें क्या भूमिका है?

कुएं में फांसी के फंदे से लटके मिले

देवरी थाना क्षेत्र गांव में मुड़ेरी रोड पर बने 1घर में राजाराम लोधी का परिवार रहता है। बता दें कि शुक्रवार रात लगभग 10 बजे घर से करीब 200 मीटर दूर स्थति खेत में बने कुएं में 2 सगी बहनों और देवरानी-जेठानी आरती पति कड़ोरी लोधी, भारती पति किशोर लोधी के शव कुएं में फांसी के फंदे से लटके मिले। वहीं, उनकी मां भागबाई पति स्वर्गीय मिट्ठू और 6 साल की रोमिका का शव कुएं में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पहुंची देवरी पुलिस और SDRF की टीम ने चारों के शव कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुंरत भेजे दिए।

सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एडिशनल SP लोकेंद्र सिंहा ने बताया कि सभी बिंदुओं को लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। और शुरुआती जांच में मामला सामूहिक आत्महत्या का लग रहा है। बता दें कि परिवार ने छोटी बहू के घर वालों पर आरोप लगाएं हैं। जांच पड़ताल करके जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Madhya Pradesh News: राज्य शिक्षा केंद्र के अफसर बनकर शिक्षकों से किया धोखाधड़ी का प्रयास,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल