India News (इंडिया न्यूज),MP Shahdol News: आदिवासी बाहुल्य शहडोल संभाग एक बार फिर कोदो को लेकर सुर्खियों में आ गया है। उमरिया जिले में कथित तौर पर कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत के मामले के बाद अब ग्रामीणों के बीमार होने की घटनाएं सामने आई हैं। शहडोल जिले के चाका गांव में एक ही परिवार के छह सदस्यों ने रात के खाने में कोदो की रोटी और चने का साग खाया, जिसके बाद उन्हें उल्टी, चक्कर और जी मिचलाने की शिकायत होने लगी। हालत बिगड़ने पर सभी को शहडोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

महज दो दिन पहले खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला में भी एक ही परिवार के चार लोग कोदो की रोटी और चने का साग खाने के बाद बीमार हो गए थे। हालांकि, उपचार के बाद वे स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस बीच, उमरिया जिले में कोदो खाने से 10 हाथियों की मौत का मामला पहले ही क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इन घटनाओं के चलते कोदो को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Delhi News: सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और आतिशी को मानहानि केस में दी राहत

सरकार के बढ़ावे के बावजूद सवालों के घेरे में कोदो

सरकार जहां मोटे अनाज जैसे कोदो को बढ़ावा दे रही है, वहीं इसके सेवन से बीमारियों की खबरें चिंता का विषय बन रही हैं। पोषक तत्वों से भरपूर और ग्लूटेन-फ्री कोदो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। इसे आयुर्वेद में भी महत्वपूर्ण बताया गया है। बावजूद इसके, शहडोल संभाग में लगातार बीमारियों की घटनाएं सामने आ रही हैं।

अधिकारियों का क्या है कहना?

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि कोदो खाने से बीमार होने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं। यह ठंड के कारण भी हो सकता है। सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है। लेकिन इन घटनाओं ने कोदो को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ujjain News: पिता के निधन के बाद 5 वर्षीय बाल आरक्षक को SP ने सौंपा नियुक्ति पत्र! पढ़ें खबर